बुटवल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा पहाड़, एक की मौत 6 घायल

बुटवल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा पहाड़, एक की मौत 6 घायल

बुटवल: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा पहाड़, एक की मौत 6 घायल
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा के सुनौली बॉर्डर से 26 किलोमीटर दूर नेपाल की बुटवल कस्बे के सिद्धार्थ राजमार्ग अन्तर्गत बुटवल–पाल्पा सडक खण्ड के सिद्धबाबा–दोभान हेडवर्क्स के निकट सड़क पर पहाड़ गिरने से
दो जीप दब गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं।
खबरों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बुटवल से गुल्मी की तरफ जा रही नेपाली न० की जीप लु १ ज २६१७ तथा एक पाल्पा से बुटवल के लिए आ रही नेपाली नंबर की स्कॉर्पियो लु 2 च ८४७६ पहाड़ के गिरने की चपेट में आ गया। दोनों वाहनों में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पहाड़ की चपेट में आए जीप जिसका चालक नेपाल के रुपन्देही जिले मक्रहर का 26 वर्षीय कमल परियार की मृत्यु दो गयी जब की सभी घायलों का इलाज बुटवल के एक अस्पताल में हो रहा है। कहां सड़क पर गिरने से अवरुद्ध मार्ग को फिर शुरू करा दिए जाने की खबर है।
उक्त आशय की जानकारी बिक्रम खड्का, बुटवल के अनुसार मिली है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे