चीनी भाषा को प्राथमिकता रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ धोखा–श्रीचन्द गुप्ता अध्यक्ष मैत्री संघ

चीनी भाषा को प्राथमिकता रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ धोखा--श्रीचन्द गुप्ता अध्यक्ष मैत्री संघ

चीनी भाषा को प्राथमिकता रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ धोखा–श्रीचन्द गुप्ता अध्यक्ष मैत्री संघ
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के शैक्षिक पाठ्यक्रम में चीनी भाषा को शामिल किए जाने से मधेशी समुदाय के लोगों में खासा आक्रोश है। भारत नेपाल सीमा से सटे रूपंदेही जिले बेलहिया शाखा के नेपाल भारत मैत्रीसंघ अध्यक्ष श्री चन्द गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता कर चीनी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध दर्ज करते हुए उक्त निर्णय को भारत नेपाल से रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ धोखा बताया है।
बता दे की नेपाली स्कूली पाठ्यक्रम में हिदी भाषा को सम्मिलित नहीं की गई है। जबकि चीनी भाषा को ऐच्छिक भाषा के रूप में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं गत दिनों नेपाली सदन में सत्तारूढ़ के कई सांसदों ने हिदी भाषा को नेपाल में प्रसारित होने पर आपत्ति जताई थी। जानकारों के मुताबिक नेपाल और चीन सरकार का यह कदम भारत विरोधी बताया जा रहा है। एक दिन पूर्व ही नेपाली सांसद पंपा भूषाल ने भारत-नेपाल सरहद पर तारबाड़ व चेक पोस्ट लगाने की मांग कर चीन प्रेरित मंसूबों को दर्शाया था।
नेपाली मंत्रालय ने फिलहाल नेपाल के 50 विद्यालयों में चीनी भाषा को ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ाए जाने का सर्कुलर जारी किया है। नेपाल में रह रहे 86 चीनी स्वयंसेवकों व संस्थानों की गुहार पर हुई चीन-नेपाल सरकार की वार्ता पर इस कवायद पर मुहर लगी है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी गुरुवार को काठमांडू यात्रा के बाद इस बावत आधिकारिक घोषणा की है।
नेपाल के तमाम मधेसी संगठनों ने नेपाल सरकार की भारत के प्रति नीतियों पर सवाल उठाए हैं। नेपाल में हिदी भाषा को दरकिनार कर चीन की भाषा को प्राथमिकता देना सैकड़ों वर्ष पुराने रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ धोखा देने जैसा बताया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे