डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से आक्रोश, गोरखपुर में प्रदर्शन
डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से आक्रोश, गोरखपुर में प्रदर्शन
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से उत्पन्न आक्रोष आज गोरखपुर में भी देखने को मिला।
शानिवार की दोपहर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने गोरखपुर कचहरी चौराहे से रैली निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को सम्वोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। गोरखपुरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आज हैदराबाद की डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ हुए रेप और हत्या की घटना का विरोध जताते हुए कचहरी चौराहे से पैदल रैली निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा ।
ज्ञापन के माध्यम से रेप और हत्या के दोषियों को फांसी को की सजा और आंध्र प्रदेश की जगनमोहन रेड्डी सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश





