गोरखपुर-वाराणसी NH-29 गड्ढों में सड़क कि सड़क में गड्ढा —–सोनिया शुक्ला
गोरखपुर-वाराणसी NH-29 गड्ढों में सड़क कि सड़क में गड्ढा —–सोनिया शुक्ला
गोरखपुर वाराणसी को जोड़ने वाली NH-29 का हालत है बत्तर लोगों को हो रही काफी दिक्कते।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
पत्र एवं ट्विटर के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को
गोरखपुर महिला जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर की अध्यक्षा सोनिया शुक्ला ने टि्वटर के माध्यम से गोरखपुर बड़हलगंज तक सड़क को बनाने एवं आम जनमानस की जानमाल की सुरक्षा की चिंता जाहिर की है।
पत्र में उन्होंने लिखा कि
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के गृह जनपद और माननीय प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र को जोड़ने वाली NH-29 नेशनल हाईवे का हाल बेहद बुरा है।
आलम यह हो गया है कि जगह जगह सड़को पर बने बड़े-बड़े गड्ढे से कब कोई बड़ा हादसा हो जाए और आम जनमानस को जान के साथ-साथ भारी क्षति उठानी पड़े इसका अंदाजा भी लगाना मुश्किल है।
बड़हलगंज से गोरखपुर की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, अगर आप सड़क मार्ग से प्राइवेट गाड़ी से सफर करते हैं तो इस परिस्थिति में 4 से 5 घंटे लग जा रहे हैं और प्राइवेट गाड़ीयो का नुकसान निश्चित ही होना है।
अध्यक्षा सोनिया शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री को स्मरण कराया है कि जब जनवरी 2015 में सड़क मार्ग से पूर्वांचल का दौरा किए थे तो आप ने वादा किया था कि जल्द ही NH-29 के साथ-साथ यूपी की सारी सड़कें 2015 बरसात के पूर्व बनकर तैयार हो जाएगी।
लेकिन केंद्रीय मंत्री जी बड़े ही अफसोस की बात है कि आज करीब 5 वर्ष हो गए लेकिन NH-29 सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने जल्द जल्द गोरखपुर से बड़हलगंज तक तत्काल सड़क बनवाने या मरम्मत कराने का कार्य कराये जाने की मांग किया ताकि गोरखपुर के आम जनमानस को जान माल की नुकसान से बचाया जा सके और लोगों का सफर सुगम हो सके।
उत्तर प्रदेश।





