बदमाशों से हुई मुठभेड़, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

बदमाशों से हुई मुठभेड़, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

बदमाशों से हुई मुठभेड़, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
बांसगांव पुलिस ने सोमवार की देर रात धोबहा में जिले के टाप 10 बदमाश राधे यादव से हुई मुठभेड़ में राधे यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी रामजी पुलिस पर फायरिंग करते फरार हो गया। मुठभेड़ में थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हालां कि इलाके की घेराबंदी कर देर रात तक रामजीत की तलाश चली लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
खबरो के मुताबिक बांसगांव थानेदार जगत नारायण सिंह को सोमवार की रात सूचना मिली कि ढका गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर राधेश्याम यादव उर्फ ​​राधे आजमगढ़ के रहने वाले बदमाश रामजीत यादव के साथ बेलीपार की तरफ जा रहा है। रात एक बजे के करीब थानेदार ने सिपाहियों के साथ धोबहा के पास दोनों को घेर लिया। पुलिस को देख राधे यादव और रामजीत ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में राधे यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस बीच रामजीत यादव फरार हो गया।
मुठभेड़ में थानेदार जगत नारायण सिंह थाने के सिपाही सुनील यादव और सद्दाम भी घायल हो गए। राधे यादव के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस के खोखे और चार कारतूस बरामद किए गये है।
एसएसपी डॉ। सुनील गुप्ता ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश राधे यादव बांसगांव थाने का हिस्ट्रीशीटर। जिले के शीर्ष 10 बदमाशों की सूची में उसका नाम है। राधे पर कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। फरार हुए बदमाश की तलाश चल रही है।

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे