गोरखनाथ मंदिर में पांच जनवरी से खिचड़ी मेला शुरु तैयारी पूरी
गोरखनाथ मंदिर में पांच जनवरी से खिचड़ी मेला शुरु तैयारी पूरी
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात गुरु गोरक्षनाथ मंदिर मैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माह भर तक चलने वाले खिचड़ी मेले की तैयारी शुरू हो गई 5 जनवरी से खिचड़ी मेले की शुरुआत हो जाएगी। जिसको लेकर
खिचड़ी मेले में सुरक्षा, यातायात डायवर्जन और अन्य निर्माण कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए शनिवार को एसपी सिटी सोनम कुमार ने गोरखनाथ मंदिर चौकी में बैठक की। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ हुई इस बैठक में फैसला लिया गया कि गोरखनाथ मंदिर तक आने वाली सड़क और परिसर में चल रहे अन्य कार्यों को जल्द पूरा करा लिया जाए।
एसपी सिटी के मुताबिक, परिसर में आने-जाने के सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी निगरानी शुरू कर दी है। मुख्य मंदिर गेट के सामने खिचड़ी मेला थाना खुलेगा। यात्री निवास, आउट गेट नंबर चार, दशहरी बाग तिराहा, दक्षिणी मुख्य द्वार, कौड़िहवा तिराहा के पास अस्थायी पुलिस पिकेट खो (कीमत पर एक नज़र डालें)
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का जूता-चप्पल इस बार मुख्य गेट के पास जमा कराया जाएगा ताकि दर्शन करने के बाद उन्हें दोबारा परिसर में न जाना पड़े। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। निगरानी के लिए थाने के पास कंट्रोल रूम बनेगा। वाच टावर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश।





