प्रयागराज में छात्रों के साथ हुई घटना के विरोध मे NSUI ने डीएम को सौपा ज्ञापन
प्रयागराज में छात्रों के साथ हुई घटना के विरोध मे NSUI ने डीएम को सौपा ज्ञापन
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
आज NSUI जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक के नेतृत्व मे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित 3 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी गोरखपुर को सौपा है।
जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने बताया कि प्रयागराज मे छात्रों के ऊपर किया गया पुलिसिया दमन निंदनीय है, छात्र अपने हक की आवाज़ उठा रहे थे ऐसे मे उनको छात्रावास से निकालकर मारना, उनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करना सरकार की युवा विरोधी सोच का नतीजा है।
हम मांग करते है कि छात्रों पर हुए अत्याचार के दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए, आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जाँच कर फिर से जारी किया जाए, तथा ग्रुप D की भर्तियो मे CBT 2 को न लागू किया जाए ।
महानगर अध्यक्ष सुशांत शर्मा ने कहां है कि छात्रों के साथ इस लडाई मे NSUI पूरी तरह उनके साथ है तथा युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए छात्र आगामी विधानसभा मे वोट से चोट करेंगे ।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, विख्यात भट्ट, अंकित पांडेय,मक़सूद आलम, सुबोध पांडेय, अमन पांडेय, अनिकेत सिंह,सत्यम चतुर्वेदी,राहुल, विकाश, आदि लोग उपस्थित रहे ।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।





