एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल बढी,

एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल बढी,

एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल बढी,बीजेपी हारे नेताओं को नही देगी टिकट
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सभी नेता टिकट पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
भाजपा सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि बीजेपी इस बार हारे हुए नेताओं को टिकट नहीं देने वाली है। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब पार्टी के लिए एमएलसी चुनाव एक टास्क बना हुआ है। विधानसभा चुनावों में कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में जो नेता विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए, ऐसे नेताओ को भाजपा एमएलसी नहीं बनाएगी। वहीं इस बार बीजेपी ने पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं को मौके देने का फैसला किया है।
बता दें भारत की सियासत में एक अहम जगह रखने वाले राज्य में एमएलसी के चुनाव 9 अप्रैल को होने वाले हैं। यह चुनाव 36 सीटों पर लड़ा जाएगा। इन चुनावों के लिए आज मंगलवार को अधिसूचना जारी हो सकती है। 9 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों के नतीजों का ऐलान 12 अप्रैल को कर दिया जाएगा।

इस बार के यूपी में हुए विधानसभा चुनावों ने एक अलग तारीख दर्ज कर दी है। इस बार कई दिग्गजों को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी है। यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस चुनाव 11 मंत्रियों को हार का मज़ा चखा था। भाजपा को यूपी में 255 सीटें व सपा को 111 सीटें मिली थीं। उत्तर प्रदेश डेस्क:

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे