लोकसभा चुनाव तक फ्री राशन दिए जाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव

लोकसभा चुनाव तक फ्री राशन दिए जाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव

लोकसभा चुनाव तक फ्री राशन दिए जाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उत्तर प्रदेश में फ्री राशन योजना के लिए खाद्य व रसद विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रैलियों में निशुल्क राशन को बढ़ाने का ऐलान किया था। यूपी सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव यानी 2024 तक बढ़ा सकती है। प्रदेश में करीब 15 करोड़ लाभार्थी है।
फ्री राशन योजना के लिए खाद्य व रसद विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं इस अवधि का कोई जिक्र नहीं है, इसे सरकार की मंशा पर छोड़ दिया गया है. प्रस्ताव में महंगाई के बढ़ने के कारण फ्री राशन देने का जिक्र है।
जानकारी के मुताबिक सरकार में इस बात पर मंथन चल रहा है कि इस योजना को लोकसभा चुनाव तक बढ़ाया जाए. वहीं योजना को एक साथ न बढ़ाकर 2 से 3 चरणों में बढ़ाया जाए। फिलहाल माना जा रहा है कि छह-छह महीने के लिए योजना का ऐलान किया जाएगा। इसमें सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए जाने वाले राशन यानी गेहूं व चावल के अलावा 1 लीटर तेल, एक किलो चना नमक भी देगी।
अभी तक राज्य सरकार ने दिसम्बर से मार्च तक निशुल्क राशन दिया है. इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो यानी तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता है। इसके लिए कार्डधारकों से 2 रुपये किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल के लिए लिया जाता है लेकिन अब राज्य सरकार इसका खर्चा खुद उठाएगी ।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे