गोरखपुर जेल में बंद 51 कैदियों की हो सकती है रिहाई
गोरखपुर जेल में बंद 51 कैदियों की हो सकती है रिहाई
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर जेल में बंद 51 कैदियों की रिहाई की उम्मीद बढ़ गई है। जेल प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट प्रेषित की है । जिन में जेल में बंद उम्र दराज कैदियों की सूची है।
बता दे की .51 कैदियों में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी मधुमणि का भी नाम शामिल है।
जिन 51 कैदियों को रिहाई मिलनी है उनमे सभी कैदी उम्रदराज हैं अथवा 14 साल की सजा काट चुके हैं।
दरअसल, यूपी की जेलों में कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक सात हजार से ज्यादा ऐसे कैदी हैं, जो दस वर्ष से ज्यादा समय से जेलों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई के दौरान आदेश दिया है कि जो कैदी 14 साल की सजा पूरी कर चुके हैं और जो बुजुर्ग 10 साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं, उनकी सूची तैयार कराएं। साथ ही उनके मामले में त्वरित रिहाई पर विचार करते हुए राज्य प्रिजन रिलीज कमेटी को भेजें। गोरखपुर जेल प्रशासन ने अपने यहां बंद ऐसे 51 कैदियों की पहचान कर शासन को उनकी सूची भेज दी है। इस सूची में सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि का नाम भी शामिल है। जेल सूत्रों के मुताबिक अमरणमणि करीब 18 साल से सजा काट रहे हैं।
इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका अहम है, क्योंकि उसे पता होता है कि किस कैदी ने कितनी सजा काट ली है और किसकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है। इसके मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया कि वह 14 साल की सजा पूरी कर चुके और बुजुर्ग कैदियों की सूची तैयार कराए। साथ ही उनके मामले में त्वरित रिहाई के लिए राज्य प्रिजन रिलीज कमेटी को भेजे है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।





