गोरखपुर–भगवान नरस‍िंह की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सीएम योगी खेलेंगे होली

गोरखपुर--भगवान नरस‍िंह की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सीएम योगी खेलेंगे होली

गोरखपुर–भगवान नरस‍िंह की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सीएम योगी खेलेंगे होली
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
होली के अवसर पर गोरखपुर में न‍िकलने वाली भगवान नरस‍िंह की शोभायात्रा में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ भी इस बार शाम‍िल होंगे।
शोभायात्रा के ल‍िए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। सुरक्षा के ल‍िए 18 सौ पुल‍िकर्मियों को लगाया गया है।
बता दे की कल शनिवार को भगवान नरस‍िंह की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की महाआरती कर शोभायात्रा के रथ पर सवार होकर होली खेलते हैं। इस बार शोभायात्रा कुछ अलग ही अंदाज में दिखेगा। शुभ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर समाप्त होती है।
पूरे रास्ते में सड़क से सटे एक हजार मकान से अधिक मकान और 500 से अधिक दुकाने हैं। शोभायात्रा निकलने
वाले रूट का सत्‍यापन (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) के साथ ही स्थानीय थाने की पुलिस तीन दिन से मकान में रहने वाले परिवार व किराएदारों का सत्यापन कर रही है। शोभा यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था में दो एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 15 निरीक्षक, 205 दारोगा, 800 सिपाही, 120 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, आठ फायर टेंडर, तीन ड्रोन, 18 सीसी कैमरा लगा है। शोभायात्रा के रथ की सुरक्षा में पुलिस का सिक्योरिटी बाक्सा बनेगा जिसके अंदर मुख्यमंत्री सिक्योरिटी टीम व एनएसजी कमांडो होंगे। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी शनिवार की सुबह छह बजे ही अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद हो जाएंगे। योगी आदित्यनाथ कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा के साथ होली खेलेंगे। 

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे