थाने में रेप पीड़िता से रेप- अखिलेश यादव बोले क्या थाने पर बुलडोजर चलेगा?
थाने में रेप पीड़िता से रेप- अखिलेश यादव बोले क्या थाने पर बुलडोजर चलेगा?
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क :
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। अखिलेश यादव ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने बताया, पीड़िता की मां बहुत दुखी है, जिसकी वजह से वो अपनी बात भी नहीं बता पा रही है. अखिलेश यादव ने इस मुलाकात के बाद यूपी की योगी सरकार पर वार करते हुए पूछा है, ”क्या पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा कि नहीं चलेगा?” अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की तरफ से पीड़ित परिवार की लीगल हेल्प की जाएगी और जहां तक संभव होगा इसके अलावा भी मदद की जाएगी।
बताते चले कि सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया. किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था. एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी।
चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में ललितपुर एसएचओ तिलकधारी सरोज को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी एसएचओ के फोन की लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। जिसके आधार पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. वह सुबह लखनऊ से निकले थे और लगभग 6 बजे पाली पहुंचे।
बता दे कि ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाने में दुष्कर्म के मामले में सियासत गरमाने लगी है.।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर लिखा, न्याय को ही लोगों के दरवाजे तक नहीं पहुंचना होता है कभी-कभी न्याय की पुकार के लिए भी लोगों के दरवाजे तक जाना होता है ।बताया गया है की कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने दुष्कर्म मामले में एसओ की संलिप्तता के बाद पूरे पाली थाने को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं बुधवार सुबह एडीजी ने यह आदेश जारी किया। उन्होंने डीआईजी जोगेंद्र कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.। थाने के जो स्टाफ लाइन हाजिर किए गए हैं उनमें 6 एसआई, 6 हेड कांस्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, 1 चालक और 1 फालोवर भी शामिल हैं।
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार पाली थाने के पूर्व एसओ तिलकधारी सरोज की तलाश में डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने 3 पुलिस टीमें गठित की हैं आरोपी दरोगा की तलाश में सर्विलांस टीम भी लगी है। उसकी तलाश में प्रयागराज के गंगापार इलाके में देर रात दबिश दी जारी है।
उत्तर प्रदेश





