सोनौली बॉर्डर- भलुवारी के तेल डिपो में तेल खाली कर रहे 2 टैंकरों में लगी भीषण आग
सोनौली बॉर्डर – भालूवारी के तेल डिपो में तेल खाली कर रहे 2 टैंकरों में लगी भीषण आग
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली बॉर्डर से मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रूपन्देही जिले के भालूवारी में नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के प्रांतीय डिपो परिसर में ईंधन ले जा रहे दो टैंकरों में आग लग गई।
जिला पुलिस कार्यालय रूपेंदेही के मुताबिक, डिपो में ईंधन भरने की तैयारी के दौरान एक वाहन मेआग लग गई और दोनो वाहन जलने लगे।
पुलिस के अनुसार आग नेपाली न० टैंकरों (लू 2 खा 2656 और लू 2 खा 5685) से पेट्रोल तेल खोलने के दौरान लगी। जिला पुलिस प्रवक्ता नवरत्न पौडेल ने कहा कि सिद्धार्थनगर नगर पालिका, तिलोट्टा नगर पालिका और भलवारी अयाल निगम के दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। घटना सुबह 11:00 बजे के आसपास की है।
रूपंदेही नेपाल।





