नेपाल :पेट्रोलियम पदार्थ मुल्य वृद्धि के विरोध में नाराबाजी ,चक्काजाम

नेपाल :पेट्रोलियम पदार्थ मुल्य वृद्धि के विरोध में नाराबाजी ,चक्काजाम

नेपाल :पेट्रोलियम पदार्थ मुल्य वृद्धि के विरोध में नाराबाजी ,चक्काजाम

आई एन न्यूज़ नेपाल/ भैरहवा
महेश गुप्ता
पेट्रोलियम पदार्थ के मुल्य वृद्धि के विरोध मे नेकपा एमाले के भातृ संगठन के लोगो ने भैरहवा के बुद्धचोक पर चक्का जाम का जबरदस्त प्रदर्शन किया।
अनेरास्ववियु, रास्ट्रिय युवा संघ नेपाल और अखिल महिला संघ के संयुक्त आयोजना में सरकार विरुद्ध आन्दोलन मे शाम ५ बजे से ६:३० बजे तक बुद्ध चौक का मुख्य मार्ग बन्द कर यातायात साधन को रोका ।आन्दोलनकारीयो ने विभिन्न तरह के नारो से लिखे हाथों में तख्तियां लिए सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर
मुल्य वृद्धि वापस कर ,भ्रष्टाचारी सरकार मुर्दाबाद का नारा भी लगाया।
अनेरास्ववियु की केन्द्रिय सचिवालय सदस्य तथा महिला बिभाग के उप प्रमुख लक्ष्मी केसी ने पेट्रोल मुल्य १८०रुपया तक पहुँचने का विरोध जताया और कहा की दैनिक उपभोग्य सामान के मुल्य वृद्धि सरकार द्धारा पेट्रोलीयम पदार्थ के मुल्य वृद्धि वापस नही लिया गया तो और कडा आन्दोलन करने की चेतावनि दी।
सरकार के विरोध में नाराबाजी चक्काजाम कार्यक्रम मे रास्ट्रिय युवा संघ नेपाल के सिद्धार्थनगर कमिटी अध्यक्ष कृष्ण मल्ल ठकुरी ,अखिल नेपाल महिला संघ की जिल्ला उप सचिब बिष्णु भट्टराई समेत विभिन्न संघो के पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे। कोण सभा कार्यक्रम अनेरास्ववियु के केन्द्रिय सदस्य सरोज ठकुरी के सन्चालन मे संपन्न हुआ ।
रूपंदेही नेपाल।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे