भैरहवां: नेपाली छ्ड़ की पहली खेप भारत के लिए रवाना


नेपाली छ्ड़ की पहली खेप भारत के लिए रवाना, विदेशी तकनीक का किया गया इस्तेमाल- राजेश
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के संबंधों को व्यापार के माध्यम से और मधुर बनाने के लिए श्री स्टील्स टीएमटी छड़ (सरिया) भारत को निर्यात किया जा रहा है। नेपाल के रूपंदेही जिले के धकधई में स्थित श्री
स्टील्स द्वारा निर्मित छड़ जापानी प्रविधि स्वचालित प्लांट के जरिए गुडस्तरीय प्राइम छड़ उत्पादन कर रहा है । जिसका निर्यात पहली बार भारत में हो रहा है।
उक्त बातें आज बुधवार की दोपहर को स्टील फैक्ट्री पर भारत और नेपाल के बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री स्टील फैक्ट्री के मालिक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल सरकार के विशेष सहयोग और बिजली की बड़ी संख्या में उत्पाद के कारण यह संभव हो पा रहा है। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि जापानी प्रविधि और स्वचालित प्लांट के माध्यम से गुण स्तरीय प्राइम छ्ड़ का उत्पादन हम कर रहे हैं, जो भूकंप और अग्नि प्रतिरोधक माना जाता है। श्री अग्रवाल अपने ग्रुप के साथ करीब 25 टन छड़ से लदी ट्रक को रवाना किया।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विद्या प्रसाद यादव रोहिणी गांव पालिका अध्यक्ष, वीर बहादुर क्षेत्री, मनोज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नंदलाल जायसवाल समाजसेवी नौतनवा मौजूद रहे सभी पहली बार नेपाल से भारत को छड़ निर्यात पर खुशी का इजहार किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अंत में उपस्थित सभी के प्रति राजेश अग्रवाल ने स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया ।
बता दे कि भारत के बाजारों में पहली बार सीमेंट के बाद अब नेपाल का छड़ भी बिकेगा। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से 25 टन छड़ की एक खेप भारत में आ रहा है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





