नेपाल- बुटवल पाल्पा मार्ग पर पहाड़ गिरने से आवागमन ठप, सैकड़ों वाहन फंसे
नेपाल- बुटवल पाल्पा मार्ग पर पहाड़ गिरने से आवागमन ठप, सैकड़ों वाहन फंसे
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल में बारिश ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। बारिश के कारण भूस्खलन से बुटवल-पाल्पा व बुटवल-नारायनघाट मार्ग बंद हो गया है। सैकड़ों भारतीय वाहन रास्ते में फंस गए हैं।
बता दे कि बुटवल-पाल्पा मार्ग से पोखरा और मुक्तिनाथ की यात्रा करते हैं। इस मार्ग के बंद होने से सैकड़ों भारतीय वाहन रास्ते में रुके हैं। वहीं, पाल्पा के टीनौ गांवपालिका-3 डैमसाइड के पास सड़क पर भूस्खलन होने से आज मंगलवार सुबह से ही सड़क जाम हो गया है। लुंबिनी प्रांतीय यातायात पुलिस कार्यालय बुटवल के अनुसार सड़क के संचालन की कोशिश शुरू हो गई है।
पूर्वी नवलपरासी में अरुणखोला- दुमकीबास रोड पर पानी भर जाने से महेंद्र हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है।
सोमवार की रात आई बाढ़ के कारण अरुणखोला में हाईवे मंगलवार सुबह से ही बंद है। पुलिस ने जानकारी दी है कि महेंद्र मार्ग से पूर्व-पश्चिम की ओर रवाना हुए वाहनों को दुमकीबास और चोरमारा में रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि लंबे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वाहन को एक स्थान पर रोका गया है। महेंद्र हाईवे को चौड़ा करने की प्रक्रिया में पुलों और पुलिय पर डायवर्जन सड़कों का निर्माण किया गया है। महेंद्र हाईवे के अंतर्गत बुटवल-नारायणगढ़ खंड के 114 किमी क्षेत्र में करीब 200 डायवर्जन हैं। इस मार्ग के बंद होने से काठमांडू-पोखरा जाने वाले मालवाहक वाहन और यात्री वाहन फंसे हुए।
नेपाल।





