देवरिया हत्याकांड: सीएम पहुंचे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, घायल बच्चे का जाना हाल

देवरिया हत्याकांड: सीएम पहुंचे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, घायल बच्चे का जाना हाल

देवरिया हत्याकांड: सीएम पहुंचे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, घायल बच्चे का जाना हाल
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: देवरिया हत्याकांड में पिता सत्यप्रकाश दुबे सहित पूरे परिवार की हत्या देखने वाले इस मासूम को रुद्रपुर पुलिस ने मरणासन्न हालत में बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर के सर्जरी वार्ड मे भर्ती कराया था। गहरा मानसिक आघात लगने से वह डरा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम पूछा तो उसने अनमोल बताया और रोने लगा। मुख्यमंत्री ने कहा घबराओ मत इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उपचार में लगे चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली।
बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ क‍िया। सीएम योगी ने देवरिया में हुई घटना में घायल बच्चे के अलावा डेंगू, मलेरिया से पीड़ित लोगों का हाल चाल भी लिया।
गोरखपुर– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे