नेपाल की सेना में पहली बार सिख समुदाय को मिला स्थान

नेपाल की सेना में पहली बार सिख समुदाय को मिला स्थान

नेपाल की सेना में पहली बार सिख समुदाय को मिला स्थान

बाँके के करण सिंह बने पहले सिख सैनिक
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
नेपाल एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार नेपाली सेना में सिख समुदाय के लोगों को नामांकन का अवसर प्रदान किया गया है। इस पहल के तहत बाँके जिले के जानकी ग्रामीण नगरपालिका-2 स्थित बनकटावा गांव के करण सिंह सिख नेपाली सेना में भर्ती होने वाले पहले सिख समुदाय के सदस्य बन गए हैं।
करण सिंह सिख के चयन को लेकर उनके परिवार, गांव और सिख समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है। यह नामांकन इस बात का प्रतीक है कि नेपाल की सेना अब विविधता और समावेशिता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रही है। करण सिंह की इस उपलब्धि को समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि नेपाल में सिख समुदाय की आबादी कम जरूर है, लेकिन वे देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाते आए हैं। अब सेना में भी प्रतिनिधित्व मिलने से सिख युवाओं को एक नई पहचान और अवसर मिलेगा।
करण सिंह सिख ने सेना में चयन के बाद कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं नेपाली सेना का हिस्सा बना। मैं देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और चाहता हूं कि हमारे समुदाय के और भी युवा इस राह पर आगे बढ़ें।” (सूत्र सोशल मीडिया)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे