भैरहवा: भारतीय ट्रक से भारी मात्रा में यौन खेलौने बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
भैरहवा: भारतीय ट्रक से भारी मात्रा में यौन खेलौने बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
आई एन न्यूज रूपन्देही, नेपाल :
रूपन्देही जिले के ओमसतीया गाउँपालिका वार्ड नं. 4 स्थित बाईपास पर मंगलवार की शाम नेपाल पुलिस ने एक भारतीय ट्रक से भारी मात्रा में अवैध यौन खेलौने बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और खलासी – दोनों भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, काठमांडू से सामान खाली कर भारत लौट रहा भारतीय नंबर ट्रक (UK 18 CA 2575) बाईपास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। जांच में जब ट्रक के भीतर रखे कार्टनों को खोला गया तो उसमें कुल 1369 पीस कृत्रिम सेक्स टॉयज पाए गए। बरामद किए गए इन यौन खेलौनों की अनुमानित कीमत 24,45,000 रुपये आँकी गई है, जबकि ट्रक की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने 39,45,000 रुपये मूल्य का अवैध सामान बरामद किया है।
रूपन्देही प्रहरी नायब उपरीक्षक (डीएसपी) गणेश सापकोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी यौन खेलौने नेपाल में तस्करी के जरिए अवैध रूप से लाकर भारत भेजे जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नसीब अहमद (45 वर्ष), निवासी रामपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और देवेंद्र कुमार सिंह (26 वर्ष), निवासी मंगत खाड़ा, पुरवा, कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु राजस्व अनुसन्धान कार्यालय, बुटवल, रूपन्देही को सौंप दिया है। रूपंदेही/ नेपाल





