लुम्बिनी प्रदेश: मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, संतोष पांडेय बनें युवा एवं खेलकूद मंत्री

लुम्बिनी प्रदेश: मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, संतोष पांडेय बनें युवा एवं खेलकूद मंत्रीलुम्बिनी प्रदेश: मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, संतोष पांडेय बनें युवा एवं खेलकूद मंत्री
लुम्बिनी प्रदेश: मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, संतोष पांडेय बनें युवा एवं खेलकूद मंत्रीआई एन न्यूज भैरहवा/ नेपाल:
लुम्बिनी प्रदेश में सरकार गठन के एक वर्ष बाद अंततः मंत्रिपरिषद का विस्तार किया गया है। संतोष पांडेय को युवा एवं खेलकूद मंत्री के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
अब तक यह मंत्रालय मुख्यमंत्री स्वयं संभाल रहे थे, लेकिन रिक्त पद को भरते हुए अब यह जिम्मेदारी संतोष पांडेय को सौंपी जा रही है। श्री पांडेय आज पद और गोपनीयता की शपथ लेने की तैयारी में हैं।
वर्तमान लुम्बिनी प्रदेश मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित कुल ११ सदस्य हैं। इनमें ५ मंत्री नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) से, ५ नेपाली कांग्रेस से, और १ मंत्री जनता समाजवादी पार्टी से हैं। संतोष पांडेय लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा ) के विधायक हैं। संतोष पांडे को मंत्री बनाए जाने पर नेपाल ही नहीं भारतीय सीमा क्षेत्र से भी लोग बधाई दे रहे हैं।

इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष (चेयरमैन) बृजेश मणि त्रिपाठी ने श्री पांडे को खेलकूद मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है (सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे