पोखरा में अबैध सोना-चाँदी के साथ 11 भारतीय नागरिक गिरफ्तार
पोखरा में अबैध सोना-चाँदी के साथ 11 भारतीय नागरिक गिरफ्तार, 6.4 किलो सोना और 474 तोला चाँदी बरामद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल – नेपाल की कास्की पुलिस ने पोखरा में शनिवार शाम को की गई छापेमारी में 11 भारतीय नागरिकों को अवैध रूप से तस्करी कर लाए गए सोना और चाँदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुल 6 किलो 400 ग्राम सोना और 474 तोला चाँदी बरामद की गई है। यह छापेमारी पोखरा महानगरपालिका के वार्ड नंबर 2, 3, 4 और 9 के विभिन्न स्थानों पर की गई।
पुलिस ने यह कार्रवाई गंडकी प्रांतीय पुलिस कार्यालय, जिला पुलिस कार्यालय कास्की और अधीनस्थ पुलिस कार्यालयों की संयुक्त टीम के माध्यम से की।
रविवार सुबह आयोजित एक प्रेस वार्ता में कास्की पुलिस के सूचना अधिकारी हरि बहादुर बस्नेत ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार भारतीय नागरिकों में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल हैं, जो हाल ही में पोखरा में अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। उनकी पहचान इस प्रकार है:
राजेंद्र रामचंद्र जगताप (42), सांगली, महाराष्ट्र
सुनीता पवार (40), पुणे, महाराष्ट्र
माणिक लाल अदक (45), मेदगापुर, कोलकाता
संदीप धाव (35), हुगली, पश्चिम बंगाल
सोमनाथ पाल (41), बकुला, पश्चिम बंगाल
दीपक सामंत (47), कोलकाता
गोविंदा डिंडा (47), मेगापुर, पश्चिम बंगाल
असित बार (35), हावड़ा, कोलकाता
तापस सामंत (44), पश्चिम मेगापुर, कोलकाता
उज्वल भोमिक (38), मेगापुर, कोलकाता
प्रोवास माझी (49), भारत वहीं, संजय धाओ नामक एक अन्य व्यक्ति अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों और जब्त की गईमती धातुओं को राजस्व जांच कार्यालय, बुटवल को सौंप दिया है, जहाँ उनसे पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह भारत से सोना-चाँदी की तस्करी कर नेपाल में उसकी अवैध बिक्री का काम कर रहा था। इस मामले में नेपाल सरकार और राजस्व विभाग अब विस्तृत जांच में जुट गया है। (नेपाल सूत्र)





