नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पंडालों का भ्रमण, की श्रीकृष्ण आराधना

नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पंडालों का भ्रमण, की श्रीकृष्ण आराधना

नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पंडालों का भ्रमण, की श्रीकृष्ण आराधनानौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पंडालों का भ्रमण, की श्रीकृष्ण आराधनानौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पंडालों का भ्रमण, की श्रीकृष्ण आराधना एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शनिवार की देर रात नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आरती व पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
रात्रि के समय अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी नौतनवा क्षेत्र के प्रसिद्ध माता सर्वदा देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण भजन-कीर्तन में भाग लिया और भावपूर्ण आराधना की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ. दिलीप यादव द्वारा अध्यक्ष श्री त्रिपाठी को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में नगर के सम्मानित सभासदगण – धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, राकेश जयसवाल एवं शिवकुमार शर्मा को भी चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द के इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए नगरवासियों की सराहना की। वे देर रात तक नगर क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक श्रीकृष्ण पंडालों का भ्रमण करते रहे, जिसमें परसा मलिक थाना परिसर व अन्य प्रमुख पूजा स्थल शामिल रहे।
जन्माष्टमी के इस आयोजन ने पूरे नगर को धार्मिक रंग में रंग दिया है, जहां श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे