नेपाल के कपिलवस्तु में बम विस्फोट, तौलिहवा सड़क पर मची अफरा-तफरी

नेपाल के कपिलवस्तु में बम विस्फोट, तौलिहवा सड़क पर मची अफरा-तफरी

नेपाल के कपिलवस्तु में बम विस्फोट, तौलिहवा सड़क पर मची अफरा-तफरी
आई एन न्यूज कपिलवस्तु, नेपाल:
कपिलवस्तु नगरपालिका वार्ड नंबर 10 के पचेहरा हाट बाजार के सामने स्थित 4 नंबर तौलिहवा सड़क पर आज एक बम विस्फोट हुआ। घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बम विस्फोट अचानक हुआ, जिससे तेज धमाका सुनाई दिया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन विस्फोट के कारण सड़क के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं। क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। बम किसने और क्यों रखा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सुरक्षाबलों ने जनता से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
इस घटना से लोगों में भय का माहौल है, वहीं प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है।
(सूत्र सोशल मीडिया)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे