दोस्त बन गया दुश्मन, कनपटी पर पिस्टल सटा मगवा लिया 4 लाख, व्यापारियों में हड़कंप

दोस्त बन गया दुश्मन, कनपटी पर पिस्टल सटा मगवा लिया 4 लाख, व्यापारियों में हड़कंप

दोस्ती में धोखा: दोस्त बना दुश्मन, कनपटी पर पिस्टल सटाकर 4 लाख लूटे, व्यापारी दहशत में

इंडो-नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नेपाल सीमा से सटे सोनौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौकी अंतर्गत इस्लामपुर गांव के एक युवा व्यापारी और नेपाल कस्टम एजेंट आजाद अहमद के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसने दोस्ती को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जिस दोस्त पर भरोसा था, वही दुश्मन बन बैठा और जान से मारने की धमकी देकर पिस्टल की नोक पर ₹4 लाख नेपाली रुपये लूट लिए। इस घटना ने सीमाई क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत फैला दी है।
चाय के बहाने बुलाया, फिर किया किडनैप
आजाद अहमद के अनुसार, नेपाल निवासी प्रवेज नाऊ नामक युवक से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। 3 अक्टूबर को प्रवेश ने उन्हें फोन कर नेपाल भंसार कार्यालय में एक सामान पास कराने की बात कही और मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद प्रवेज उन्हें अपने नेपाली बाइक पर बैठाकर भैरहवां एयरपोर्ट चौराहा होते हुए लुंबिनी रोड स्थित मोतीपुर ले गया।

ईंट भट्टे के गोदाम में बना बंधक
मोतीपुर के पास एक ईंट भट्टे के गोदाम में प्रवेज पहले से मौजूद अपने करीब 08 साथियों के साथ पहले से इंतजार कर रहा था। जैसे ही वे वहां पहुंचे, सभी ने मिलकर आजाद को बंधक बना लिया। इसके बाद उनके मोबाइल से रिश्तेदारों को फोन कर चार लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जब रिश्तेदारों ने पैसे देने में आनाकानी की, तो एक युवक ने आजाद की कनपटी पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।

जान बचाने के लिए खुद ट्रांसफर कराए पैसे
जान बचाने की गुहार लगाते हुए आजाद ने खुद ही अपने मोबाइल से ₹4 लाख रुपये की रकम अपने रिश्तेदारों से ट्रांसफर करवाई। जब तक पैसे नहीं पहुंचे, उन्हें लगातार धमकाया और पीटा जाता रहा। देर रात अपराधियों ने आजाद को बुरी तरह पीटने के बाद सुनसान रास्ते पर फेंक दिया।

नेपाल पुलिस को दी गई तहरीर
घटना के बाद आजाद अहमद ने नेपाल के संबंधित थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेपाल पुलिस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

व्यापारियों में खौफ का माहौल
इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारी नेताओं ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि यदि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।

पुलिस क्या कर रही है?
नेपाल पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा होने के कारण पूरी जांच सतर्कता से की जा रही है। सीमा सुरक्षा एजेंसियों को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है।

बता दे कि यह घटना न सिर्फ दोस्ती के भरोसे को तोड़ने वाली है, बल्कि सीमावर्ती व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी एक खतरे की घंटी है। अब देखना यह है कि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करती हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे