नेपाल: मसाज सेंटरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा, 64 लोग हिरासत में

 

नेपाल: मसाज सेंटरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा, 64 लोग हिरासत में

आई एन न्यूज सोनोली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कई जिलों में एक साथ पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस, लॉज में
रातभर सनसनीखेज ऑपरेशन चलाया।
इसी क्रम में भक्तपुर में पुलिस ने मसाज सेंटरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए विभिन्न इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल 64 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना चर्चा का विषय बन गई।
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस कार्यालय भक्तपुर, महानगरीय पुलिस वृत्त थिमी और जगाती से तैनात संयुक्त पुलिस टीम ने रातभर विशेष अभियान चलाकर कई मसाज सेंटरों में अचानक छापा मारा। पुलिस की इस आकस्मिक कार्रवाई से मसाज सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में 42 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। सभी को पूछताछ और आवश्यक जांच के लिए नियंत्रण में रखा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मसाज सेंटरों में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं।
अचानक हुई इस बड़ी पुलिस कार्रवाई के बाद भक्तपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग भी देर रात तक पुलिस की गतिविधियों को लेकर चर्चा करते नजर आए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(स्रोत सोशल मीडिया )


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *