नेपाल-भारत मैत्री संघ का स्वच्छता कार्यक्रम संम्पन्न–

सोनौली बार्डर पर स्वतंत्रता दिवस की भारत और नेपाल के लोगो ने एक दुसरे को दिया शुभकामना–
सोनौली कार्यालय/ महराजगंज
भारत के स्वतंत्रता दिवस के पुर्व सोनौली बार्डर पर नेपाल भारत मैत्री संघ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के मद्वेनजर मैत्री संघ ने सानौैली बार्डर के नेपाली सीमा बेलहिया के शांति द्वार से भारत और नेपाल दोनो देशो के लोगो ने स्वच्छ नेपाल भारत स्वस्थ नेपाल भारत के स्लोगन के साथ स्वच्छता अभियान की शुरूआत किया। और एक दुसरे को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाए देते हुए कहा कि हर ब्यकित के लिए सफाई आवश्यक है।
कार्यक्रम का शुभआरम्भ नेपाल रूपन्देही जिले के सासंद इस्तियाक अहमद ने शाति द्वार से झाडू लगाकर किया। भारतीय सीमा के कस्टम कार्यालय तक जब कि नेपाल सीमा मे बेलहिया के बस स्टैन्ड तक झााडू लगाया गया। इस अवसर पर नेपाल से नगर पालिका प्रमुख भैरहवा, मैत्री समाज के अध्यक्ष डा0 शान्त कुमार शर्मा, उधोग वाणिज्य संघ सिद्धार्थनगर के पुर्व अघ्यक्ष विष्णु शर्मा, बेलहिया ईलाका प्रहरी प्रभारी विक्रम शाह, एसएसबी के एसएसआई अविनाश कुमार, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, रोटरी क्लब के अघ्यक्ष भैरहवाॅ किशोर जोशी, सुरेन्द्र क्षेत्री, देवेन्द्र सिह राठौर, चन्द्रिका मणि, विकाश गोयल, राजू गुप्ता, पशुपति कान्दू, आबिद खान, संन्धया क्षेत्री सहित भारी संख्या मे नेपाल पुलिस के जवान तथा विभिन्न समाजिक संगठनो के लोग सरीक रहे । अंत मे उपस्थित अतिथियो के प्रति अभार प्रकट करते हुए नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से नेपाल भारत मैत्री सम्बंधो मे मधुरता आयेगी और युगो युगो का सम्बंध और मजबूत होगा।





