नेपाल–नरायणी गंडकी माता 24 वी भब्य महाआरती सम्पन्न
*श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित काली घाट परिसर मे नारायणी गंडकी माता की 24वी भव्य महाआरती*
*गडौरा*। ठुठीबारी
श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित काली घाट परिसर मे नारायणी गंडकी माता की 24वी भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ नेपाल के सन्त श्री गुरु वशिष्ठ महराज, अभियंता विवेक झा समाजसेवी विशेश्वर व लक्ष्मी भट्टराई ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करके किया अभियंता श्री झा ने सम्बोधन के क्रम मे कहा कि संगम तट पर आयोजित होनेवाली इस महाआरती का उदेश्य पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन है । नेपाल सन्त श्री वशिष्ठ ने शिव भक्ति की महिमा सुनाकर श्रोताओं को आनन्दित कर दिया । स्वरांजलि लोक कला संस्कृति मंच एवं थारू कला संस्कृति एवं प्रक्षिशण संस्थान के कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुती पर तालिया बजती रही । बगहा से आये गायक विभोर शुक्ला ने हे नारायणी माता भजन सुनाकर खूब वाहवाही पायी ।संयोजक एवं चर्चित कलाकार डी.आनंद ने कहा कि सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत यह कार्यक्रम मानवता और इन्सानियत़ का पैगाम देता है । भारत एवं नेपाल से बड़ी संख्या मे श्रद्धालु, सन्त महात्मा इस महाआरती मे भाग लेने आते है । देवरिया जिला से आई नन्ही बालिकाओं ने मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत की । आध्यात्मिक संस्था धर्म प्रचार केन्द्र के सौजन्य से आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गायिका पूर्णिमा भट्टराई ने नेपाली भजन सुनाकर वाल्मीकिधाम और त्रिवेणीधाम को महिमा मंडित किया । कार्यक्रम मे उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभोर शुक्ला, करण भोजपुरिया , शिवचंद, उदयनरायन , विजय प्रकाश , संगीत सिंह, वर्षा, खुशबू, गीता, आदि कलाकार अपनी कला प्रस्तुत किये साथ ही मंच का संचालन भोजपुरी के चर्चित कलाकार डी.आनन्द ने किया ।





