प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 53900 आवेदन हुए नगर निगम को प्राप्त
प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत
53900 आवेदन हुए नगर निगम को प्राप्त —
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आफलाइन एवं आनलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदन के लाभार्थियो के सत्यापन का कार्य नगर निगम क्षेत्र गोरखपुर एवं सात नगर पंचायतो का कुल 53900 आवेदन डाटा प्राप्त हुआ है। उक्त डाटा का सत्यापन एवं प्लान आफ एक्शन हेतु सरयुबाबु इं0 प्रा०लि०मुम्बई फर्म को नामित किया गया है जो अब तक पूर्ण हो चूका है ।
नगर निगम क्षेत्र गोरखपुर के वार्ड संख्या6,19,69,18,24,02,35,43,41,56,13,48 की सूची तैयार कर ली गयी है। जिसे नगर निगम स्थित डूडा कार्यालय के बाहर दिनाक 25/7/2017 को चस्पा कर दिया जायेगा। यदि किसी के नाम पर आपत्ति हो तो आपत्ति दर्ज करा सकता है l





