लूट बलात्कार हत्या अपहरण से यूपी के लोग परेशान—आफताब जिलानी
लूट बलात्कार हत्या अपहरण से यूपी के लोग परेशान—आफताब जिलानी
आई एन न्यूज गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ समजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में एक साथ देश बचाओ देश बनाओ रैली निकलेगी जिसकी शुरुआत खुद पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आयोध्या से करेगे।
आज शुक्रवार को एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता और पार्टी के सक्रिय सदस्य आफताब जिलानी ने बताया कि जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी हैं तब से लेकर आज तक प्रदेश जल रहा हैं इस सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण,डकैती की इतनी ज़्यादा घटना हो रही हैं जिससे आम इंसान,व्यापारी महिलाये सब के सब परेशासन डरे सहमे हुए हैं और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज पूरे प्रदेश को फिर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार की याद आ रही है।
प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पे असफल साबित हो रही है । बीजेपी ने वादा किया था प्रदेश की जनता से की शहरों में 24 घण्टे और ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे बिलजी उपलब्ध कराएंगे लेकिन हकीकत कुछ और बीजेपी सरकार का ही एक मंत्री सिद्धार्थनगर जिले के लिए ऊर्जा मंत्री से बिजली की गुहार लगता हैं। ये सोचनी वाली बात है। आगामी 9 अगस्त को समजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में योगी सरकार की असफलता के खिलाफ देश बचाओ देश बनाओ रैली करेगी ताकि योगी सरकार ने जो चुनाव के समय जनता से वादा किया था उसे याद दला सके ।





