जनयुद्ध व बलिदान से स्वयं को अलग नही रख सकता-प्रधानमंत्री प्रचण्ड
जनयुद्ध व बलिदान से मै स्वयं को अलग नही रख सकता –प्रधानमंत्री प्रचण्ड
काठमाण्डू, प्रधानमन्त्री पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड ने शहीद एवम् लापता लोगों के परिवार जन के साथ मुलाकात की है ।
मंगलबार प्रधानमन्त्री कार्यालय सिंहदरबार में हुई एक भेंट में प्रधानमन्त्री ने शहीद तथा लापता लोगों के परिवारों को राहत देने तथा शान्ति प्रकृया का बाँकी काम पूरा करवाने में अपना ध्यान केन्द्रित किया है ।
प्रधानमन्त्री ने कहा कि जनयुद्ध शहीद को राज्य से शहीद की घोषणा करने तथा १० लाख देने का निर्णय मैं ने पहली बार प्रधानमन्त्री बनते समय ही लिया था । अभी दूसरी बार प्रधानमन्त्री की जिम्मेवारी सम्हालने के बाद बाँकी ५ लाख देने का पहला निर्णय भी लिया है ।
शहीद तथा लापता लोगों के परिवार के प्रति अभी के समय में राज्य क्या कर सकता है, उसके लिए किया जाने वाला अधिकतम प्रयास करने का वचन दिया है ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा मेरे ही नेतृत्व में जनयुद्ध हुआ, इतना बडा बलिदान हुआ, मै खुद को उस से अलग नहीं रख सकता ।
दाहाल ने शहीद तथा लापता लोगों के परिवार से कहा कि आप लोगों की पीडा में मल्हम पट्टी लगाने तथा शान्ति प्रकृया का बाँकी काम सफल बनाने की कोशिश किया जाएगा । (सूत्र)





