मुजफ्फरनगर में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल

मुजफ्फरनगर में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल
आई एन न्यूज ब्यूरो, लखनऊ।
पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस (18478) शनिवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में खतौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की कई बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 50 से अध‍िक यात्र‍ियों के घायल होने की आशंका है। 

जानकारी मिलते ही केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री संजीव बालियान डीएम, एसएसपी के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रेन की चपेट में रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोग भी आए हैं। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 9760534054/ 5101 भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे आतंकियों की साजिश हो सकती है। इसकी जांच के लिए एटीएस की टीम रवाना हो चुकी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे