बच्चों की मौत की जिम्मेदारी से कतरा रही सरकार: राजबब्बर
बच्चों की मौत की जिम्मेदारी से कतरा रही सरकार: राजबब्बर
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:गोरखपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे मानबेला के किसानों से मुलाकात के बाद मेडिकल कालेज जाकर बीमार बच्चों का हाल-चाल लिया। मेडिकल कालेज से निकलते वक्त पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बच्चों की मौत की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को समझ नहीं आ रहा कि बच्चों और मंत्री-अधिकारी में से किसे बचाये।
राजबब्बर ने कहा कि जब सरकार को पता है कि कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और आसपास के अन्य जिलों से सर्वाधिक बच्चे आते हैं तो वहां बीमारी की रोकथाम के उपाय क्यों नहीं किये।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए 3600 करोड़ रुपए दिये थे। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार गोरखपुर के मेडिकल कालेज का ख्याल भी नहीं रख पा रही।
गोरखपुर से विजय सिंह की एक रिपोर्ट






