कच्ची शराब का धन्धा बन्द हो और साफ सफाई नियमित हो:रत्नाकर चतुर्वेदी
कच्ची शराब का धन्धा बन्द हो और साफ सफाई नियमित हो:रत्नाकर चतुर्वेदी
रामपुर नयागांव बनकटवा बिलन्दपुर माधोपुर लच्छीपुर कच्ची शराब के धन्धे की चपेट में है इस क्षेत्र के अधिकतर परिवारों में किसी ना किसी की मौत कच्ची शराब की वजह से हुई है
विशेष संवाददाता.जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल प्रभारी रत्नाकर चतुर्वेदी ने क्षेत्र में हो रहे कच्ची शराब का धन्धा और साफसफाई पर नाराजगी जताई है आप को बता दे कि वार्ड नंबर 55 रसूलपुर के पटट्न उर्फ पटनिया में इस वक्त गन्दगी का अम्बार है बनकटवा पटनिया ग्रीनसिटी फेस 1 और फेस 2 होते हुए आस पास की तमाम बस्तियों के गन्दे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न हो पाने के कारण अक्सर ऐसा देखा जाता है कि नाली नालो का गन्दा पानी सड़को पर बहता रहता है जिससे जलजमाव हो जाता है और सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो जाते है क्षेत्र के लोगो को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन ना ही वर्तमान पार्षद और ना ही निगम का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस तरफ अपना ध्यान देता है लोगो को इसी गन्दगी में अपना जीवन जीना पड़ रहा है। गोरखपुर महानगर के तमाम प्रतिष्ठित विद्यालय इस क्षेत्र में उपस्थित हैं जिससे आने जाने वाले छात्र छात्रों को प्रतिदिन इस क्षेत्र में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही बंधे के किनारे कच्ची शराब का धंधा खुलेआम चल रहा है रामपुर नयागांव बनकटवा बिलन्दपुर लच्छीपुर कच्ची शराब की चपेट में है कोई ऐसा परिवार नही है जिसमे किसी के पिता किसी का भाई किसी का बेटा किसी का पति कच्ची शराब की वजह से मरा ना हो प्रशासन के संरक्षण में कच्ची शराब का धंधा फल फूल रहा है कच्ची और पक्की शराब का धंधा चलाने के लिए थाने पर 500 सौ और 300 सौ के हिसाब से पैसा लिया जाता है और स्थानिय थाना बाकायदा इन कच्ची शराब में लिप्त लोगो से रोजाना वसूली करता है और कच्ची शराब का धंधा करने के लिए सपोर्ट भी करता हैं।समय रहते सम्बंधित थाने की पुलिस कच्ची शराब के धन्धे को पूरी तरह से बन्द करवाये ।






