अवैध निर्माण एंव अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलना चाहिए:जिलाधिकारी

अवैध निर्माण एंव अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलना चाहिए:जिलाधिकारी

अवैध निर्माण एंव अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलना चाहिए:जिलाधिकारी

अवैध निर्माण एंव अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलना चाहिए:: जिलाधिकारी

विशेष संवाददाता-जफर खान

आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने प्रत्येक माह बैठक करने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी को निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने फोन पर कहा कि समस्याओं की समीक्षा कर के निस्तारण हेतु अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। जिला उद्योग बन्धु की बैठक में समीक्षा में उन्होंने पाया कि अधिकांश समस्याएं गीडा की हैं जिसका औद्योगिक स्थापना के लिए समय से निराकरण होना बेहद जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह की बैठक में गीडा में अवैध निर्माण घ्वस्तीकरण के संबंध में निर्णय हुआ था जिसे अब क्रियान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध निर्माण एंव अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलना चाहिए।
उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि जनपद मुख्यालय पर प्रवेश के मुख्य 7 सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हटाने का नियमित अभियान संचालित करें। इसके लिए अलग से स्टाफ, टेक्टर ट्राली, जेसीबी मशीन तथा अन्य संसाधन चिन्हित कर दें। जो कि प्रतिदिन किसी न किसी मार्ग पर जाये और अस्थायी अतिक्रमण गुमटी, ठेला आदि हटायें।
जिलाधिकारी ने बैठक में गीडा में कार्यरत इकाई के उद्यमियों से प्रमुख समस्याओं एंव शासन से मिलने वाली सुविधा के संबंध में विवरण मांगा है ताकि इसके बारे में शासन स्तर पर विचार विमर्श किया जा सके। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का निराकरण किया जायेगा तथा शासन से अनुमन्य सुविधाएं भी दिलाई जायेगी। उद्यमी निश्चिंत होकर गीडा में उद्योग की स्थापना करें।
औद्योगिक आस्थान, में स्ट्रीट लाइट न जलने की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने फोन द्वारा नगर आयुक्त से वार्ता किया तथा तीन दिन के भीतर 35 पोल पर एल.ई.डी. लाइट लगवाने का निर्देश दिया। यहां पर अवैध गुमटियों के रखे जाने की जानकारी होने पर एंव बाहर मुख्य मार्ग के दोनो ओर कूड़ा डालने पर जिलाधिकारी ने नगरनिगम को इन्हें 5 दिन के अन्दर हटवाने का निर्देश दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे