माफिया विनोद उपाध्याय गैंग का सक्रिय सदस्य शातिर अपराधी गिरफ्तार

माफिया विनोद उपाध्याय गैंग का सक्रिय सदस्य शातिर अपराधी गिरफ्तार।
आई एन न्यूज गोरखपुर:
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कैंट अभिषेक सिंह ने पत्रकारो को बताया कि मुखबीर की सूचना पर विनोद उपाध्याय गैंग के सक्रिय सदस्य जो विनोद उपाध्याय के छिपने और भागने में मदद करता है शातिर अपराधी है और पुलिस मुठभेड़ के दौरान कोई तिराहे से गिरफ्तार किया गया ।
बता दे कि लगातार हो रही माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी व गिरफ्तारी के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ है कि माफिया विनोद उपाध्याय द्वारा जनपद संतकबीर नगर में न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण किया गया है।
पकड़ा गया अभियुक्त रामु पांडेय पुत्र रामदरश पांडेय ग्राम परसिया थाना हाटा जनपद कुशीनगर का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर ऑर एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया ।





