गोरखपुर:साईबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर:साईबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर:साईबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थेसाईबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा/समरेंद्र सिंह

आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:: गोरखपुर काफी समय से पुलिस के लिये सरदर्द बने अपराधियो को आखिकार पुलिस ने पकड़ ही लिया
पुलिस लाइन सभागार में आज पुलिस अधीक्षक अपराध आलोक शर्मा और क्षेत्रधिकारी कैंट ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गये अभ्युक्त क्षेत्र में अलग अलग एटीएम पे जाकर लाइन में लगे लोगो के पीछे धोखे और योजनाबद्ध तरीके से उनके एटीएम् कार्ड का नम्बर,पासवर्ड,सीवीवी एक्सपायरी डेट देखकर उसे अपने मोबाइल फोन में नोट कर लेते थे और बाद में नोट किये पासवर्ड के सहारे अलग अलग कम्पनियो से ऑनलाइन खरीदारी करते थे ।खास बाद ये होती थी की ये खरीदे हुए प्रोडेक्ट को दिल्ली,बंगलोर,जयपुर के पते पर मंगवाते थे।और अपने साथी के द्वारा उसे अपने पास ले लेते थे।पकड़े गये अभ्युक्तो से पुलिस ने गला हुआ पीला धातु कुल सोना 35.66 ग्राम,मोबाईल फोन 4, एक बाईक के अलावा और भी समान बरामद किया।साइबर सेल और पुलिस ने मिलकर पांच अभ्युक्तो को पकड़ा जबकि दो अभ्युक्त भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने में पुलिस के साथ बड़ा सहयोग साइबर सेल के शशिकांत जायसवाल और शशिकांत राय का रहा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे