गोरखपुर:20 से 22 तक बन्द रहेंगे सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय

गोरखपुर:20 से 22 तक बन्द रहेंगे सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय

गोरखपुर:20 से 22 तक बन्द रहेंगे सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयगोरखपुर: 20 से 22 तक बन्द रहेंगे सरकारी व मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय

संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा

आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के अन्तर्गत जनपद में नगर निगम गोरखपुर के महापौर/पार्षद पद एवं नगर पंचायत सहजनवां, बांसगांव, मुण्डेरा बाजार, पीपीगंज, पिपराइच, गोला बाजार, बड़हलगंज एवं कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल के अध्यक्ष/सदस्य हेतु मतदान 22 नवम्बर को होना निर्धारित है। निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 20 नवम्बर से मतदान स्थल निर्माण कराया जायेगा तथा मतदान पार्टियों के आवागमन हेतु विद्यालयों के वाहन भी अधिग्रहित किये गये है।जनपद के समस्त शासकीय/प्राइवेट विद्यालयों में 20 नवम्बर से 22 नवम्बर 2017 तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा, परन्तु इस अवधि में ऐसे सभी विद्यालय जो मतदान केन्द्र/स्थल के रूप में प्रयोग किये जायेगें के कार्यालय खुले रहेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी रहेगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे