गोरखपुर के दर्जनों प्राथमिक विद्यालय चल रहे राम भरोसे

- गोरखपुर के दर्जनों प्राथमिक विद्यालय चल रहे राम भरोसे
- महानगर के अनेक प्राथमिक विद्यालयो का लगभग बुरा हाल है कही विद्यालय में पीने के लिए पानी नही तो कही शौचालय ही नही
संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर: सब पढ़े सब बढ़े सर्व शिक्षा अभियान के नारे को पलीता लगाते गोरखपुर के कुछ प्राथमिक विद्यालय ऐसे ही एक विद्यालय से हम आपको रूबरू कराते है।
प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन नगर क्षेत्र गोरखपुर यहा छोटे से एक कमरे में 60 बच्चो को जानवरों की तरह पढ़ाया जाता है।पीने के लिये पानी के नाम पर बगल में एक नल है।जिससे पीला पानी आता है।और बच्चे इस पानी को पीकर बीमार भी पड़ रहे है।दिलचस्प बात तो यह है कि इस विद्यालय में बच्चो के लिये शौचालय नही है।इसलिए अगर किसी बच्चे को शौच जाना होता है।तो टीचर उस बच्चे की छुट्टी कर देते है।जिस कारण यहा पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है।अब सोचने वाली बात है।कि जहा एक तरफ भारत सरकार खुले में शौच मुक्त भारत के लिये जरूरी कदम उठाते हुए अनेक योजनाओं को चला रही है।तो वही इस प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का नही होना सरकारी अमले की नाकामी को भी दर्शाता है।और तो और इस विद्यालय के कीचन रूम की छत जर्जर हो चुकी है।इस कारण खाना बनाने वाली रसोईया भोजन को नाली के पास बनाती और कारण पूछने पे कहती है कि छत जर्जर हो चूका है।इसलिए हमे डर बना रहता है।की यह छत कब गिर जाये और मै घायल हो जाउ इसलिये इस जगह खाना बनाती हूं की अगर कभी छत गिरे भी तो हम यहा से भाग कर खुले में चले जाये
अब सोचने वाली बात तो यही है।कि गोरखपुर यूपी के मुख्यमंन्त्री योगी जी का गृह जनपद है।और यहा के प्राथमिक विद्यालयो का हाल खस्ता है।तो और जनपदों के विधालयो का क्या हाल होगा।
मामले को लेकर जब बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर से वार्ता की गई तो उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया साथ ही अविलंब विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया और पेयजल की समस्या को देखते हुए तत्काल प्राचार्य महोदय को अपनी जेब से ₹2000 निकाल कर दिए और सख्त निर्देश दिया कि बच्चों के लिए जार वाला पीने का पानी खरीद कर मंगाया करें उसके बाद शौचालय की समस्या के समाधान के लिए गोरखपुर पुलिस लाइन के आरआई के ऑफिस भी गए लेकिन उनसे मुलाकत ना होने पर फोन से ही वार्ता की और उन्होंने भी समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द उसके निस्तारण का आश्वासन दिया





