प्रशासन ने बांटा 264 गरीबों को कम्बल,जिले के अन्य तहसीलों को 50 ,50 हजार देगी प्रशासन

आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर। सर्द मौसम और बढ़ती ठंड के बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा कम्बल वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। 264 गरीब निराश्रित लोगों को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने घोषणा की कि शीघ्र ही सभी तहसीलों में कम्बल वितरण का काम किया जायेगा।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों का निर्देश दिया है कि लेखपाल के माध्यम से गरीब लोगों की सूची तैयार कर लें। इसके अलावा अलाव जलवाने का प्रबंध करें। इसके लिए प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रूपये दिये गये है। उन्होंने जिले के रैन बसेरों को बेहतर ढ़ंग से रख-रखाव का निर्देश दिया है ताकि वहां ठंड से बचाव हो सके तथा लोगों को बेहतर महसूस हो।

गोरखपुर शहर के विधायक डा0 राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि यह संतोष की बात है कि इस वर्ष समय से कम्बल वितरण हो गया है। वितरण में पूरी पारदर्शिता अपनायी गयी है और प्रत्येक लाभार्थी को सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ हर स्तर पर सहयोग में खड़ी मिलेगी। यह उनका अधिकार है तथा कल्याणकारी राज्य का कर्तव्य है।

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सरकार की सभी योजनायें गरीबों के लिए है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनाए उज्जवल योजना सहित अन्य योजनायों की चर्चा करते हुए कहा कि सभी का उद्देश्य गरीबों की सहायता करना है। उन्होंने जिले के स्वयं सेवी संस्था ने दानवीर व्यक्तियों से अपील किया कि वे गरीबों की अधिकाधिक सहायता करें।
कार्यक्रम में ए0डी0एम0 (वित्त) विधान जायसवाल ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने, रैन बसेरों की व्यवस्था के बाद अब कम्बल वितरण कराया जा रहा है। इसे आगे भी जारी रखा जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान ए0डी0एम0 सिटी रजनीश चन्द्र,प्रभुनाथ प्रशासन, सीआरओ बलराम, एस0डी0एम0 सदर राहुल पाण्डेय, तहसीलदार सदर विनोद सिंह, राजस्व कर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधक गौतम गुप्ता ने किया।





