एक जुलाई से 13 अंकों का हो जायेगा आपका मोबाइल नंबर, जानें क्यों ?

एक जुलाई से 13 अंकों का हो जायेगा आपका मोबाइल नंबर, जानें क्यों ?

एक जुलाई से 13 अंकों का हो जायेगा आपका मोबाइल नंबर, जानें क्यों ?एक जुलाई से 13 अंकों का हो जायेगा आपका मोबाइल नंबर, जानें क्यों ?

आई एन न्यूज ब्यूरो, गोरखपुर से विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।
अगर आप मोबाइल धारक हैं, तो आपका मोबाइल नंबर बदलने वाला है. सरकार ने ग्राहकों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर एक जुलाई से 10 अंकों के मोबाइल नंबर में तीन अंकों का विस्तार करने की तैयारियां शुरू कर दी है. एक जुलाई से आपका मोबाइल नंबर 13 अंकों का हो जायेगा. केंद्रीय संचार मंत्रालय ने भी इस संबंध में सभी राज्यों को निर्देश जारी कर दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में मोबाइल नंबर 13 अंकों का करने का निर्णय किया गया है. वहीं, 10 अंकों के मोबाइल नंबर को एक अक्तूबर, 2018 से लेकर 31 दिसंबर, 2018 तक बदल दिया जायेगा।

सिस्टम अपडेट करने की कवायद शुरू

मोबाइल नंबर की 13 अंकों की नयी सीरीज के मद्देनजर देश की सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को सिस्टम अपडेट करने को कहा गया है. इस संबंध में सभी सर्कल की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है. बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक पुराने मोबाइल नंबर भी इसी प्रक्रिया के तहत अपडेट किये जायेंगे।

मोबाइल के सॉफ्टवेयर भी होंगे अपडेट
इस संबध में मोबाइल हैंडसेट बनानेवाली कंपनियों को भी निर्देश जारी कर दिये गये हैं कि सभी मोबाइल कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर को भी 13 अंकों के मोबाइल नंबर के अनुसार बाजार में उपलब्ध कराएं, ताकि उपभोक्ताओं को 13 अंकों का मोबाइल नंबर होने पर परेशानी न हो।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे