गोरखपुर उपचुनाव:पोलिंग पार्टिया मतदान स्थल को हुई रवाना
गोरखपुर चुनाव:पोलिंग पार्टिया मतदान स्थल को हुई रवाना 
विशेष संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा
आई एन न्यूज़ डेस्क गोरखपुर:गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में कल 11 मार्च रविवार को होने वाले मतदान के लिये पोलिंग पार्टियां ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ रवाना होने लगी है।
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला एवं पर्यवेक्षकों की देखरेख में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर वाणिज्य संकाय से पोलिंग पार्टिया मतदेय स्थल के लिए अपने ईवीएम मशीन एवं चुनाव समाग्री के साथ रवाना हो रही है।
इसके साथ ही जिन पोलिंग पार्टियों ने अभी तक अपने चुनाव समाग्री को नही लिया और गैर हाजिर रहेंगे उनके खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में दर्ज मुकदमा दर्ज कराये जायेगें । गोरखपुर में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर गोरखपुर वि0वि0 परिसर से मतदान कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जा रही है।तो वही मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा सचल शौचालय भी बनाए गए हैं।किन्तु पानी खत्म हो जाने के कारण मतदान कर्मियों को भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। इसकी सुध लेने वाला मौके पर कोई मौजूद नही था।हा तरफ द्वाय तौबा मचा था।






