गोरखपुर:सभी से अपील त्योहार मिल जुलकर मनाये सीओ

गोरखपुर:सभी से अपील त्योहार मिल जुलकर मनाये सीओ

गोरखपुर:सभी से अपील त्योहार मिल जुलकर मनाये सीओसभी से अपील त्योहार मिल जुलकर मनाये सीओ

माहौल खराब करने वालो से सख्ती से निपटेगी पुलिस

विशेष संवाददाता-गोविन्द कुशवाहा

आई एन न्यूज़ डेस्क गोरखपुर रमजान/ ईद के पर्व को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग का हुआ आयोजन

गोरखपुर- कोतवाली थाना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर के निर्देश पर रमजान/ईद उल फितर के त्योहार को देखते हुए क्षेत्राधिकारी कोतवाली अतुल चौबे की अध्यक्षता में आज थाना परिसर में शान्ति समिति के सभ्रांत सदस्यों पार्षद गण पूर्व पार्षद गण सिविल डिफेंस स्वंयसेवक के अलावा सम्भ्रांत लोगो की बैठक की गई जिसमें सभी लोगो से अपील की गई कि शांति और सौहार्दयपूर्ण ढंग से मिलजुल कर त्योहार मनाये इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि माहौल खराब करने वालो से पुलिस सख्ती से निपटेगी।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बात चीत हुई जिसमें उक्त पर्व की दृष्टि से नगर निगम द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्रो के मस्जिदों के आस पास व आने जाने वाले रास्तो की सफाई कराई जाए तथा आवारा पशुओँ के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए उक्त पर्व में शाम व रात्रि में रोजा अफ्तार व सेहरी के वक्त पानी को सप्लाई सुनिश्चित की जाए उक्त पर्व में शाम व रात्रि में कार्यक्रम इबादत होता है जिसमे विधुत की सप्लाई सुनिश्चित की जाए पर्व के समय दुकाने आदि लगती है जिससे जाम की समस्या होती है इस लिए अधिक पुलिस बल का इंतज़ाम किया जाए आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में कोतवाली प्रभारी घनश्याम तिवारी एसआई प्रदीप कुमार पांडेय एसआई आशीष मिश्रा नगर निगम चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार सिंह एसआई राम सिंह एसआई विनायक सिंह उर्दू अनुवाद मेराज़ अहमद शामिल रहे।

गोरखपुर:सभी से अपील त्योहार मिल जुलकर मनाये सीओ

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे