बॉलीवुड में डायरेक्टर बन किया गोरखपुर का नाम रोशन

बॉलीवुड में डायरेक्टर बन किया गोरखपुर का नाम रोशन
(रिजवान खान )
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :आज हम आपको बताने जा रहे हैं गोरखपुर क्षेत्र के कुशीनगर जिला के तमकुही रोड के एक छोटे से गांव बरवा पट्टी खैरटिया से निकलकर विश्व प्रसिद्ध बॉलीवुड की मायानगरी मुंबई में हिंदी फिल्मों में अपने कदम जमाने वाले मनोज तिवारी जी के बारे में । चौंकिए मत । यह दूसरे मनोज तिवारी हैं । जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम से बॉलीवुड में अपने पैर जमाए । और आज एक सफल डायरेक्टर बन गए हैं । जिन्होंने अपने क्षेत्र गोरखपुर का नाम रोशन किया है । इंडो नेपाल न्यूज़ द्वारा मनोज तिवारी जी का इंटरव्यू लिया गया । जिसमें उन्होंने बताया कि अपना बचपन बहुत ही गरीबी में गुजार हैं । और बाढ़ ग्रस्त बेहद पिछड़ा हुआ इलाके से निकलकर बॉलीवुड तक सफर किए हैं । शुरुआत में काफी तकलीफों का सामना करने के बाद धीरे धीरे बॉलीवुड में उनकी पकड़ मजबूत होती गई ।और उन्हें अपने ऊपर आत्मविश्वास था कि मैं एक दिन जरूर कामयाब होऊंगा । इसलिए उन्होंने सह डायरेक्टर के रूप में काम तलाशने की कोशिश की । और कामयाब भी हो गए । बतौर सह डायरेक्टर उन्हें पहली फिल्म मिली सुभाष घई के साथ ‘ हेलो डार्लिंग ‘ जिसमें ईशा कोप्पिकर सेलिना जेटली गुल पनाग जावेद जाफरी चंकी पांडे और अन्य कलाकार थे । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही । उसके बाद इनके पास फिल्मों की लाइन लग गई । इंडियन चैंपियन दिल्लगी कृष्णा जैसी लगभग 20 फिल्मों में बतौर सह डायरेक्टर इन्होंने काम किया ।और अभी कुछ दिनों पहले ही आई फिल्म सनी देओल की ‘ घायल वन्स अगेन ‘ में भी मनोज जी ने सह डायरेक्टर के रूप में काम किया । व अनेक फिल्में करने के बाद उन्होंने बतौर खुद डायरेक्टर भी फिल्में बनाई थी । फिल्म का नाम था ‘ ग्लोबल बाबा ‘ जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था । और उस फिल्म को रेटिंग में 4 स्टार मिले थे । और अब मनोज तिवारी जी अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं । जिसमें वह खुद अकेले ही डायरेक्टर हैं । जब उस फिल्म के बारे में इंडो नेपाल न्यूज़ ने जानना चाहा तो मनोज तिवारी जी ने मना कर दिया । बोले अभी हम उस फिल्म को मीडिया के सामने नहीं लाना चाहते । उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि उस फिल्म का नाम है ‘ मथुरा सिटी ऑफ द लव ‘ जिसकी शूटिंग अभी चल रही है । और इस फिल्म के डायरेक्टर हैं खुद मनोज तिवारी जी । जब उनसे यह पूछा गया की गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मों की बहुत शूटिंग हुई है। तो हिन्दी फिल्मों की शूटिंग गोरखपुर में क्यों नहीं होती है । तो उन्होंने कहा हिंदी फिल्मों की शूटिंग के लिए गोरखपुर में सुविधाओं की कमी है । आगे हम जरूर कोशिश करेंगे की गोरखपुर में हिंदी फिल्मों के शूटिंग हो । गोरखपुर मंडल से जाने वाले लगभग 500 लोगों को मनोज जी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनेकों प्रकार के काम दिलाये । जैसे कि लाइटमैन कैमरामैन कारपेंटर व अन्य । मनोज जी ने कहा की मैं पूर्वांचल से आने वाले लोगों की पूरी मदद करता हूं । तथा उन्हें फिल्मों में किसी भी प्रकार का काम दिलाने में पूरा सहयोग करता हूं ।





