रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को मारी गोली,असलहा लहराते फरार हो गये बदमाश

रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को मारी गोली,असलहा लहराते फरार हो गये बदमाश

रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को मारी गोली,असलहा लहराते फरार हो गये बदमाशरंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को मारी गोली,अशलहा लहराते फरार हो गये हत्यारे
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
सूरज सिंह ने निजी क्लीनिक के केयर टेकर रमन सिंह के मोबाइल पर बुधवार की सुबह फोन किया और रंगदारी मांगी। रमन सिंह ने उसकी बात अनसुनी कर फोन काट दिया। रात में सूरज ने रमन को दुबारा फोन किया… मेरी बात हल्के में ले रहे हो। गोली मार दूंगा। रमन ने उसकी धमकी को वाकई हल्के से लिया। उसने इतनी बड़ी बात पुलिस को नहीं बताई और घटना घट गई।

दुस्साहस
सूरज सिंह ने रमन सिंह के मोबाइल पर फोन कर दी यह चेतावनी
रमन ने सूरज की धमकी हल्के से ही लिया, पुलिस को नहीं बताया
बेतियाहाता निवासी रमन सिंह सुबह 10 बजे अपने काम में व्यस्त था। उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने रिसीव किया तो दूसरी तरफ से उससे रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाला बेलघाट के सोपाई निवासी सूरज सिंह था। रमन सिंह का सूरज सिंह पहले से परिचित था लिहाजा उसने उसकी बात हल्के से ली। यही वजह है कि रमन ने इस घटना का जिक्र किसी से नहीं किया और न ही पुलिस को इसकी सूचना दी।
रात में जब सूरज सिंह ने दुबारा फोन किया तो उसने यहीं से बात ही शुरू की…मेरी बात हल्के में ले रहे हो। खूब रुपये कमा रहे हो। मुझे नहीं दोगे तो गोली मार दूंगा। उसने अपशब्द भी इस्तेमाल किया। सूरज सिंह की बातें सुनने के बाद रमन सिंह को अहसास हुआ कि वह धमकी दे रहा है तो रमन ने भी प्रतिकार किया। सूरज सिंह ने जिस समय फोन किया वह और उसके साथी बेतियाहाता के आस-पास ही थे। इतना ही नहीं उसका कोई साथी रमन पर नजर भी रख रहा था। यही वजह थी कि जैसे ही रमन अपने साथियों के साथ मंडलायुक्त आवास से आगे बढ़ा ही था कि सूरज और उसके साथी वहां पहुंच गए। और गोलियां बरसाकर उन्हें घायल कर दिया।

अंधाधुंध फायरिंग से दहल गया बेतियाहाता
बुधवार रात में 10 बजे थे। मंडलायुक्त तथा अन्य अधिकारियों के आवासों पर तैनात सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी खाना बना-खा रहे थे। अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से आस-पास का इलाका दहल गया। सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी ही नहीं अफसर भी अपने-अपने आवासों से बाहर निकल गए। बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर तक भगदड़ मच गई।

दहशत 
आवासों से बाहर निकल आए पुलिस-प्रशासनिक अफसर
बेतियाहाता चौराहे से हनुमान मंदिर तक मच गई भगदड़

बेतियाहाता से लेकर हनुमान मंदिर तक की सड़क के दोनों तरफ कई निजी अस्पताल हैं। बड़ी-बड़ी दुकानें हैं। इस मार्ग पर देर रात तक भीड़-भाड़ रहती है। जिस समय घटना हुई, सड़क पर भारी भीड़ थी। अचानक गोलियां चलने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई। एक-दो नहीं दर्जन भर से अधिक गोलियां चलने की आवाज सुनकर अधिकारी भी अपने-अपने आवासों से बाहर निकल गए।
अधिकारियों के सुरक्षागार्ड और कर्मचारी भी पहुंच गए। हालांकि तब तक हमलावर गोलियां चलाते फरार हो चुके थे। मौके पर केवल घायल ही रह गए थे। अधिकारियों ने ही घटना की जानकारी कैंट पुलिस तथा एसएसपी को दी। बाइक से जा रहे एक व्यक्ति ने बताया कि गोलियां चलाते बदमाशों को देखकर वह गली में भाग गए। एक कार चालक ने कार सड़क पर ही छोड़ दी। जान बचाकर डा. बीएन अग्रवाल वाली गली में भाग गया। एक महिला ने बताया कि उसके परिवार के एक बीमार थे। वह इलाज कराने आई थी।रंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को मारी गोली,असलहा लहराते फरार हो गये बदमाशरंगदारी के लिए मेडिकल स्टोर्स संचालक को मारी गोली,असलहा लहराते फरार हो गये बदमाश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे