गोरखपुर परिक्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के विरोध में बन्दी का रहा व्यापक असर, सरकार के विरोध में लगे नारे

गोरखपुर परिक्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के विरोध में बन्दी का रहा व्यापक असर, सरकार के विरोध में लगे नारे

गोरखपुर परिक्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के विरोध में बन्दी का रहा व्यापक असर, सरकार के विरोध में लगे नारेगोरखपुर परिक्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के विरोध में बन्दी का रहा व्यापक असर, सरकार के विरोध में लगे नारे

केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के विरोध में, सवर्ण समाज के लोग पूरी तरह लामबंद होकर निकले सड़को पर,दुकानो को कराया जबरन बन्द, प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाये नारे,कहा हमारी भूल कमल का फूल
आईएनन्यूज डेस्क:गोरखपुर
(गोविंद कुशवाहा)
विशेष संवाददाता
एससी एसटी एक्ट में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने वाले सरकार के कदम के विरोध में सवर्ण समाज पूरी तरह से लामबंद हो गया है, सवर्ण समाज के लोगों ने आज भारत बंद का आवाहन किया है जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन हर जगह अलर्ट रही।
गोरखपुर में बन्दी का मिला जुला असर रहा अधिकांश दुकाने खुली थी। लेकिन सर्वण समाज के लोगो ने उन गोरखपुर परिक्षेत्र में एससी एसटी एक्ट के विरोध में बन्दी का रहा व्यापक असर, सरकार के विरोध में लगे नारेदुकानों को भी बंद करा दिया ।
हालां कि उनके जाते ही दुकानदार फिर से अपनी दुकानों को खोलकर बैठ गए। सर्वण समाज के लोगो ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस एक्ट में बिना जांच के दंड का प्रावधान है, और अधिकांश मामलों में इसका दुरुपयोग होता रहा है, जिस पर सरकार पुनर्विचार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सर्वसम्मति से पारित करें |
गोरखपुर का शहरी इलाको में आज बंदी नजर आई, गोलघर, रेती रोड, घोषकम्पनी, सिटी माल, चेतना तिराहा, शास्त्री चौराहा या अन्य इलाको के साथ गोरखपुर का ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह बंद कराते प्रदर्शनकारी नजर आये,
जब कि ग्रामीण क्षेत्र के गोला बाज़ार के तहसील में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर काम नही किया व जमकर प्रदर्शन किया सुबह से ही सवर्णसमाज के कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए दुकानों, बाजारों आदि को बंद कराते नजर आये,वही स्थानीय पुलिस व खुफिया तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है, चौक, चौराहो पर पुलिस व पीएसी की गाडिया मौजूद नजर आई, वही पुलिस लगातार प्रदर्शन कारियो से अपील कर रही है,की वो अपनी मांगो को शान्ति पूर्ण तरीके से रखे और किसी प्रकार का कोई उपद्रव ना करे। लेकिन पुलिस महज मूकदर्शक बन कर देखती नजर आई,और उनके सामने ही प्रदर्शनकारी जबरन दुकाने बंद कराते नजर आये |
जिलाधिकारी के. विजेन्द्र पण्ड्यान ने बताया की भारत बंद को लेकर सोशल मीडिया पर ही इस तरह की अपील देखने को मिल रही है फिलहाल हम पूरी तरह से तैयार है जिले की पुलिस व प्रशासन के लोगो को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है साथ ही पर्यापत मात्रा में पुलिस बल, पीएसी खुफिया विभाग नजर बनाये हुए है। हमारी भी जनता से यही अपील है की शांति व्यवस्था को बनाने में सहयोग करे |
प्रदर्शनकारियो ने कहा कि 10 तारीख तक इनकी मांगे नहीं मानी गई तो इससे भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन होगा | उ०प्र०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे