दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश ने दी पुलिस को चुनौती
दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशो ने दी पुलिस को चुनौती
विशेष संवाददाता गोविंद कुशवाहा
आई एन न्यूज डेस्क गोरखपुर/प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।लगता हैं,यहा की खाकी का खौफ अब अपराधियो में नही रहा
एक तरफ जहां लगातार हत्या की वारदात गोरखपुर जिले में हो रही है,तो वही दूसरी तरफ पुलिस मामले का खुलासा भी कर रही है,फिर भी अपराधी दिन दहाड़े घटना को अंजाम देने से नही चूक रहे है।आपको को बतादे की कोतवाली थाना क्षेत्र के वीवीआइपी इलाके बैंक रोड के पास वोडाफोन की गैलरी में घुसकर नकाबपोश बदमाशो ने दिनदहाड़े 7 लाख के लूट की घटना को अंजाम देकर पुरे जिले में हड़कंप मचा दिया,घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसएसपी शलभ माथुर सहित पूरा पुलिस प्रशासन जुट गया।अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए वही यह घटना संदेहास्पद नजर आ रहा है पुलिस इस मामले की जब खुलासा करेगी तब हकीकत सामने आएगी लेकिन यह तो तय है कि गोरखपुर जिले में अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है प्रतिदिन हो रही हत्या लूट की घटना से पुलिस हैरान और परेशान हैं।






