गोरखपुर:कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का हुआ नुकसान

गोरखपुर:कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का हुआ नुकसान

गोरखपुर:कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का हुआ नुकसानकपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का हुआ नुकसान

गोरखपुर:कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का हुआ नुकसान

विशेष संवाददाता:गोविंद कुशवाहा

 

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो गोरखपुर/राजघाट थाना क्षेत्र के गीता प्रेस,माया काम्प्लेक्स के पास हनुमान साड़ी केंद्र की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।मौके पर आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां और राजघाट थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय मौके पर पहुचे और आग पर काबू पाने के लिये हरसंभव कोशिश करते दिखे फिलहाल घण्टो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सुबह 7:00 बजे के करीब गीता प्रेस रेती रोड पर स्थित हनुमान साड़ी केंद्र की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई घटना की जानकारी पड़ोस के ही पंडित जी ने दुकान के मालिक बैजनाथ अग्रवाल को बताया कि आप की दुकान से धुआं निकल रहा है, घटना की जानकारी दुकान मालिक में पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हुई।गीता प्रेस रेती रोड पर स्थित हनुमान साड़ी केंद्र के मालिक ने बताया कि कंबल तकिया रजाई गद्दा आदि सामान की दुकान है जिसमें लाखों रुपए का सामान रखा हुआ है बीती रात दुकान बंद कर चले गए और दुकान के अंदर सभी लाइट और इनवर्टर तक की लाइन को काट दिया गया था।आग लगने की घटना की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।चीफ फायर ऑफीसर देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7:30 बजे घटना की जानकारी हुई तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजा गया आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से आग पर काबू किया जा सका। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलेगी शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी।फिलहाल बिजली विभाग की लापरवाही इसमे सामने आ रही है जो कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि गीता प्रेस रेती रोड के पास लगे पोल के तार जर्जर हो चुके हैं यहां पर लगा ट्रांसफार्मर भी अक्सर दग जाता है जिसको लेकर आए दिन घटना होती रहती है लेकिन बिजली विभाग इसे ठीक करने के बजाय टालमटोल की कार्रवाई करता रहा।

गोरखपुर:कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लाखो का हुआ नुकसान

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे