विधायक नौतनवा ने कार्यकर्ता की जान बचाने के लिए दिया अपना खून
चित्र परिचय-- विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी रक्त देते हुए।

विधायक नौतनवा ने कार्यकर्ता की जान बचाने के लिए दिया अपना खून
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर बी.आर.डी.मेडिकल कॉलेज मे भर्ती अपने कार्यकरता साहब अली ( बेलवा) का कुशाल क्षेम पूछने पहुंचे नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने जब साहब अली को बीमारी की हालत मे खून के लिए असहाय देखा तो उन्होंने स्वंय अपना खून उन्हे दिया।
बता दे कि उनके कार्यकर्ता की हालत काफी नाजुक थी और खून ब्यवस्था न होने से उनके जान को खतरा हो गया था। अगर उन्हे समय रहते खून नही मिलता तो कुछ भी हो सकता था ऐसे में
उन्हे बचाने के लिए विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने तत्काल अपना खून दिया और कार्यकर्ता साहब अली का आपरेशन भी
कराया । साहब अली नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के बेलवा के निवासी बताए गए हैं।
कहा गया है कि आज तक नेता खून की ब्यवस्था तो कराते रहे है पर शायद ही कभी किसी नेता ने अपने कार्यकरता की जान बचाने के लिए अपना खून दिया हो ब्लकि नेता को बचाने के लिए कार्यकरता अपना खून पसीना एक कर देता है । यह पहला अवसर देखने को मिला है कि किसी विधायक ने अपने कार्यकर्ता के लिए अपना खून दिया है। श्री त्रिपाठी ने इस मौके पर अपने कार्यकर्ता और शुभचिंतकों से कहा कि रगों में जो भी लहू है वो तेरी अमानत है,
जब ज़रूरत पड़े , वसूल कर लेना …!!”। इनके इस सराहनीय, मानवीय कार्य के लिए श्री त्रिपाठी की क्षेत्र में चौतरफा प्रशंसा हो रही है । (गोरखपुर उत्तर प्रदेश )
9/102018





