गोरखपुर: मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े, बीटीसी प्रशिक्षु,पुलिस ने किया हल्के बल का प्रयोग
गोरखपुर: मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े, बीटीसी प्रशिक्षु,पुलिस ने किया हल्के बल का प्रयोग
पेपर लीक होने के बाद अपनी 2 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे प्रशिक्षु।
आईएनन्यूज:डेस्क गोरखपुर
(विशेष संवाददता:गोविंद कुशवाहा)
बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक होने से नाराज प्रशिक्षुओं ने अपनी मांगों को लेकर गोरखपुर आये सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात करनी चाही लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते मे ही हल्का बल प्रयोग करते हुए रोक दिया।
अपनी मांगों को लेकर बुधवार को बीटीसी प्रशिक्षु लड़के लडकिया सैकड़ो की सँख्या में गोरखपुर आये सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पैदल निकल पड़े इस बात की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन ने महानगर के धर्मशाला चौराहे के पास सभी को रोक दिया लेकिन जब वो मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़ गये तो पुलिस ने लड़को पर हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें वहा से खदेड़ दिया। लेकिन लडकिया बीच सड़क पर ही बैठ गयी और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगी । इसके बाद पुलिस ने उनके ऊपर प्रेशर पानी से बौछार किया लेकिन वो वहा से नही हटी फिर महिला पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें महिला थाने लेकर आयी।अब लड़कियों पर पुलिस का यह हल्का बल कितना जायज है यह कहना थोड़ा मुश्किल है।
मीडिया से बात करते हुए लड़कियो ने पुलिस और सरकार और आरोप लगाया कि जो सरकार महिलाओ के सम्मान की बात करती है,आज वही सरकार ने महिलाओं के ऊपर बल प्रयोग करके उनकी आवाज को दबाना चाह रही हैं।लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिस के हम लोगो पर पुलिस ने बल प्रयोग किया जो निंदनीय है। आखिर पुलिस की घण्टो मशक्कत के बाद प्रशिक्षु धीरे धीरे वहा से हट गये।





