ट्रक सहित हरियाणा निर्मित लाखो की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

ट्रक सहित हरियाणा निर्मित लाखो की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

ट्रक सहित हरियाणा निर्मित लाखो की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ीट्रक सहित हरियाणा निर्मित लाखो की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी

■ दो तस्कर हुए गिरफ्तार,जब कि दो फरार

विशेष संवाददाता:गोविन्द कुशवाहा

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो गोरखपुर/बिहार में शराब बंदी होने के कारण शराब तस्कर अब यूपी को अपना निशाना बना रहे है।शराब के यह अवैध करोबारी यूपी में शराब की डम्प करके बार्डर के रास्ते बिहार भेजने में लगे हुए है,वही पुलिस भी इनके मंसूबो पर पानी फेरते हुए ताबड़तोड़ करवाई कर रही हैं।गोरखपुर पुलिस भी लगातार अवैध शराब करोबारियों के खिलाफ करवाई कर रही हैं,औरं इसमे उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही हैं।पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए अधीक्षक उत्तरी रोहित सिंह सजवान ने  बताया कि मुखबिर की सूचना पर सहजनवा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह और पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण पवार अपनी अपनी टीमो के साथ संदिग्धों की तलाशी और चेकिंग अभियान में लगे हुए थे।तभी एक हरियाणा न०कि ट्रक आती हुई दिखाई दी।जब पुलिस ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी किया तो उसमें हरियाणा निर्मित अवैध देशी शराब 700 पेटी, 33600 सीसी लदी पायी गयी।जिसकी कीमत  लगभग 28 से 30 लाख रुपए थी।पुलिस ने 2 तस्करो को भी पकड़ा है।पकड़े गए तस्करो में एक नर अपना नाम धर्मवीर पुत्र सत्यनारायण निवासी सुराही थाना इस्लामनगर जिला बदायूं व दूसरे ने मदनलाल पुत्र हरिद्वारीलाल निवासी रूदान थाना इस्लामनगर बताया।फिलहाल दो  तस्कर फरार है।जिन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे